Saturday, November 13, 2010

लेट थे डाला छठ के सूरज

लगता है रात देर से सोये थे। मेरी तरह नींद की गोली गटक कर। देर हो गयी उठने में सूरज देव को। घाट पर भीड़ को मजे से इन्तजार कराया।

लेकिन थे खूब चटक, लाल। उस अधेड़ मेहरारू की डलिया से लप्प से एक ठोकवा गपके और चढ़ गये आसमान की अटारी पर। हमसे बतियाये नहीं। नहीं तो हम बता देते कि आज वीक-एण्ड है। छुट्टी ले सकते हैं। नहीं तो कैजूअल लीव। उनकी सारी कैजूअल लीव पड़ी हैं। आखिर लैप्स ही तो होनी हैं।

जय सूर्यदेव।


27 comments:

  1. छट की छटा के सुन्दर दृश्य ...

    ReplyDelete
  2. सुन्दर दृश्य
    छठ पर्व की ढेरसारी शुभकामनाएं!

    ReplyDelete
  3. सुन्दर प्रस्तुति .

    ReplyDelete
  4. कल ही कही पढा था समय से उबाऊ लोग ही पहुचते है

    ReplyDelete
  5. अपनी आंखों देखी से लौट कर यहां पहुंचे, उजाला फैल गया है, काम पर निकलने की तैयारी.

    ReplyDelete
  6. आप तो गुलज़ार की तरह लिखने लग गए... :) नींद की गोली सच में या गद्कवि (गद्य वाला कवि) की छायावादी उपमा?

    ReplyDelete
  7. छठ पर्व की बधाई शुभकामनायें।

    ReplyDelete
  8. यह तो गजब हो गया। सूरज चाचा भी आलसी हो गये। ये धरती के प्राणी जो न करा दें।

    ReplyDelete
  9. अनुपम और लाजवाब हैं जग को प्रकाशित करने वाले भगवान सूर्य।
    सूर्य, जो ऊर्जा के अक्षय भंडार हैं, सूर्य, जिनके बिना जीवन संभव ही नही है। जीवन और मृत्यु, दोनों के साथ गहरा सम्बंध है जिनका। सूर्योदय और सूर्यास्त से ही हमारे सभी उपासना-संस्कार, ग्यान-अग्यान, उजाला और प्रकाश का संबंध है। मनुष्य ही नहीं,पूरी प्रकृति ही सूर्य से संचालित है।

    ये फोटोग्राफ निश्चित रूप से सूक्ष्म जगत के विराट से उसका साक्षात्कार करा रहे हैं।

    छठ पर्व की शुभकामनायें।

    ReplyDelete
  10. दिन भर धरती पर चल रहा ताण्डव देख कर, मन व्यथित हो जाता होगा तभी नींद की गोली गटकते हैं श्रीमान सूर्यदेव।

    ReplyDelete
  11. इधर गांव में बिना गोली वाली नींद का मज़ा लेकर समय से आए। मालूम था, सब गांव वाले लग जाएंगे अपने-अपने काम पर। कटनी और झरनी-निसौनी का टाइम है।
    पर सूरज उधर भी लाले था!

    ReplyDelete
  12. छठ मुबारक।
    सुंदर दृश्‍य

    ReplyDelete
  13. `देर हो गयी उठने में सूरज देव को'

    यही हाल होता है चंदा मामू को करवा चौथ पर :)

    ReplyDelete
  14. चित्र सुन्‍दर और आकर्षक हैं।

    ReplyDelete
  15. बस चित्र देखे और मन को भाये !

    ReplyDelete
  16. आपको जन्मदिन की ढेरो शुभकामनाये

    ReplyDelete
  17. और हाँ , जन्मदिन बहुत बहुत मुबारक हो !

    ReplyDelete
  18. बेहद सुंदर.... हमारे देश के हर त्योंहार की छटा न्यारी है..... छठ पूजा की शुभकामनायें

    ReplyDelete
  19. आपको जन्‍मदिन की ढेरों शुभकामनाएं।

    ReplyDelete
  20. अज फिर आयी हूँ बधाई देने। आपको जन्मदिन की हा्र्दिक शुभकामनायें,बधाई। मिठाई की आशा मे ।धन्यवाद।

    ReplyDelete
  21. many many happy returns of the day

    happy birthday

    ReplyDelete
  22. आपको जन्‍मदिन की ढेरों शुभकामनाएं।

    ReplyDelete
  23. आपको जन्‍मदिन की ढेरों बधाई और शुभकामनाएं।

    ReplyDelete
  24. कमाल के चित्र...जनम दिन की ढेरों बधईयाँ...हमारी पत्नी श्री का जन्म दिन भी चौदह नवंबर को ही पड़ता है बस इसी रेलपेल में आपको समय पर बधाई देना चूक गए...क्षमा...

    नीरज

    ReplyDelete

आपको टिप्पणी करने के लिये अग्रिम धन्यवाद|

हिन्दी या अंग्रेजी में टिप्पणियों का स्वागत है|
--- सादर, ज्ञानदत्त पाण्डेय